Showing posts with label anugrah naryan road. Show all posts
Showing posts with label anugrah naryan road. Show all posts
बिहार के औरंगाबाद का अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन
भारत के सबसे पुरानी रेलवे लाइन में से एक (कोलकाता--दिल्ली लाइन) पर अवस्थित। पुराना नाम पाल्मर गंज जो आगे चलकर अपभ्रंश होकर पावर गंज कहलाया। आजादी की लङाई के सेनानी अनुग्रह नारायण सिंहा के नाम पर बाद में इसका नामकरण अनुग्रह नारायण रोड किया गया। यह स्टेशन औरंगाबाद शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर है । पावर गंज (ए एन रोड स्टेशन) के समीप ही गांव जम्होर है।



